उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में परिचालक बनने का मौका, 12वीं पास महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता UPSRTC Latest News

UPSRTC Latest News

UPSRTC Latest News: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी मिली है। महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने महिला अभ्यर्थियों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। परिवहन निगम संविदा परिचालक (कंडक्टर) के पदों पर महिलाओं की भर्ती के लिए 21 जनवरी को कासगंज बस स्टैंड पर एक खास रोजगार मेला आयोजित करने वाला है। इस मेले में योग्य और इच्छुक महिलाएं सीधे-सीधे आवेदन कर सकती हैं। इसमें महिलाओं का संविदा परिचालक पद पर चयन किया जाएगा साथ ही ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

इन महिला उम्मीदवारों को मिलेगी प्राथमिकता

आपकी जानकारी के लिए बता दूं, कि परिवहन निगम ने स्पष्ट किया है कि महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत होने वाली इस चयन प्रक्रिया में कुछ खास श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों को ही प्राथमिकता मिलेगी। इसमें उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिला उम्मीदवार, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी, साथ ही एनसीसी, एनएसएस और स्काउट गाइड से संबंधित महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इन श्रेणियां की महिला उम्मीदवारों को सिलेक्शन प्रोसेस में प्राथमिकता मिलेगी।

कासगंज बस स्टैंड पर लगेगा रोजगार मेला

महिला अभ्यर्थियों के चयन के उद्देश्य से यह रोजगार मेला सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा। यह आयोजन कासगंज बस स्टैंड पर किया जाएगा। यहां परिवहन निगम के अधिकारी मौके पर ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा करेंगे ताकि इस मेले के जरिए महिलाओं को बिना किसी विचौलिया के संविदा के आधार पर परिचालक पद पर चयन का अवसर मिल सके।

संविदा परिचालक बनने के लिए योग्यता और एज लिमिट

संविदा परिचालक पद पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल रखी गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला उम्मीदवारों को शासनादेश के अनुसार एज लिमिट में छूट दी गई है। वही यदि हम योग्यता की बात करें तो संविदा परिचालक के पद पर आवेदन करने के लिए महिला उमीदवारों को इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना आवश्यक है इसके साथ ही सीसीसी प्रमाण पत्र भी अनिवार्य होगा।

महिला उम्मीदवारों को मिली ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

रोजगार मेले के साथ ही महिला उम्मीदवार प्रदेश परिवहन निगम के आधिकारिक वेबसाइट www.upsrtc.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगी। इससे उन महिलाओं को भी मौका मिलेगा जो किसी कारण बस रोजगार मेले में शामिल नहीं हो सकी थी। इससे अधिक से अधिक महिलाओं को इस चयन प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार यह चयन प्रक्रिया महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी खासकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को जिन्हें रोजगार की तलाश है।

परिवहन निगम की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक जरूरी कदम माना जा रहा है। संविदा परिचालक के रूप में चयनित होने पर महिलाओं को परिवहन निगम में काम करने का व्यवहारिक अवसर तो मिलेगा ही साथ ही वह आर्थिक रूप से मजबूत भी बनेंगी। जिससे भविष्य में रोजगार के नए अवसर भी उन्हें मिलेंगे और वह आत्मनिर्भर भी बन सकेंगी। इसीलिये महिला उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह समय पर आवेदन करें और अपने दस्तावेज तैयार रखें और अधिक जानकारी के लिए निगम की वेबसाइट पर संपर्क कर सकती हैं।

Leave a Comment

Scroll to Top