UP PET Result 2025 Now Available: पहले बंद था लिंक, अब OFFICIAL एक्टिव – स्कोरकार्ड डाउनलोड करें

UP PET Result 2025

UPSSSC PET Result 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) बहुत जल्द PET 2025 Result को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य लॉगिन डिटेल्स डालकर स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को UP PET Certificate मिलेगा, जो तीन साल तक मान्य रहेगा।

upsssc.gov.in Result LIVE: यूपी PET 2025 रिजल्ट घोषित

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सोमवार , 8 दिसंबर 2025 को UPSSSC PET Result 2025 आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित PET परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड, मार्क्स और क्वालिफिकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

यह परिणाम उन लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है, जो Group-B और Group-C सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को केवल रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म-तिथि (DOB) दर्ज करनी होगी। आयोग के अनुसार जारी किया गया PET स्कोर अब 3 वर्षों तक वैध रहेगा और उम्मीदवार इस स्कोर का उपयोग आने वाली भर्तियों में कर सकेंगे।

upsssc.gov.in PET Result 2025: UPSSSC Result Highlights

उत्तर प्रदेश में लेखपाल, एक्स-रे तकनीशियन, कनिष्ठ सहायक समेत विभिन्न ग्रुप-B और ग्रुप-C पदों पर भर्ती के लिए आयोजित UP Preliminary Eligibility Test (UP PET) 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन राज्यभर में 48 जिलों के 91 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस परीक्षा के लिए कुल 25,31,996 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 19,41,993 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। उपस्थिति प्रतिशत लगभग 76.70% रहा। अब परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपना UPSSSC PET Result 2025 देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

नीचे दी गई तालिका में परीक्षा और परिणाम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है

UPSSSC PET 2025 — प्रमुख विवरण

परीक्षा विवरण
जानकारी
आयोजित करने वाली संस्था
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
परीक्षा का नाम
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025
परीक्षा तिथि
6 और 7 सितंबर 2025
परिणाम जारी होने की तिथि
5 दिसंबर 2025
स्कोरकार्ड वैधता
3 वर्ष
आधिकारिक वेबसाइट
upsssc.gov.in

UPSSSC PET Result 2025 : स्कोरकार्ड में क्या मिलेगा?

  • उम्मीदवार का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्मतिथि
  • श्रेणी (कैटेगरी)
  • जेंडर
  • परीक्षा तिथि और शिफ्ट
  • परीक्षा केंद्र
  • सेक्शनवार प्राप्तांक

परीक्षा पैटर्न

UPSSSC PET 2025 एक ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा है जिसमें कुल 100 प्रश्न होते हैं और हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलता है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होती है और गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। परीक्षा में आम तौर पर प्रश्न सामान्य ज्ञान, गणित, सामान्य विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और रीजनिंग से पूछे जाते हैं। सामान्य ज्ञान में भारत और उत्तर प्रदेश का इतिहास, भूगोल, संविधान और वर्तमान घटनाएं शामिल होती हैं। गणित में अंकगणित और सरल गणना, विज्ञान में भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान, जबकि भाषाओं में व्याकरण, शब्दावली और तर्कशक्ति के सवाल आते हैं।

[Official] UPSSSC PET RESULT Declared

[Official] UPSSSC PET

UP PET Result 2025 कैसे देखें?

जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना PET 2025 Result PDF डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “UPSSSC PET 2025 Result” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब लॉगिन पेज खुलेगा — यहां अपना Registration Number, जन्म तिथि, लिंग (Gender) और Captcha Code भरें।
  4. इसके बाद ‘Login’ बटन पर क्लिक करें।
  5. अब आपका UPSSSC PET 2025 Result स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. इसे ध्यान से देखें और चाहें तो PDF डाउनलोड या प्रिंटआउट ले लें।

महत्वपूर्ण जानकारी

रिजल्ट आने के बाद पास उम्मीदवारों को UPSSSC PET Certificate दिया जाएगा, जिसकी वैधता 3 साल होगी।
इसी सर्टिफिकेट के जरिए उम्मीदवार UP Lekhpal, Junior Assistant, VDO जैसी आगामी भर्तियों में आवेदन कर सकेंगे।

Leave a Comment

Scroll to Top